Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

अखिल विश्व गायत्री परिवार का राष्ट्रजागरण दीप यज्ञ का आयोजन 25 दिसम्बर को होगा

अखिल विश्व गायत्री परिवार का राष्ट्रजागरण दीप यज्ञ का आयोजन 25 दिसम्बर को होगा

खबरगुरू (रतलाम) : अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा धर्म, अध्यात्म एवं विज्ञान के समन्वय के साथ राष्ट्र निर्माण हेतु राष्ट्र जागरण दीपयज्ञ का अयोजन विधायक सभागृह , बरबड हनुमान मन्दिर रतलाम में 25 दिसम्बर 2017 को किया जा रहा है। कार्यक्रम में विशेष रूप से डाॅ चिन्मय पण्डया उपस्थित रहेंगे। साथ ही कार्यक्रम में प्रदेश योजना आयोग उपाध्यक्ष एवं शहर विधायक चैतन्य काश्यप एवं महापोर डाॅ सुनिता यार्दे मौजूद रहेंगी।


गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ के विवेक चैधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि डाॅ चिन्मय के रतलाम आगमन पर एवं राष्ट्र जागरण दीपयज्ञ के आयोजन सुखद एैतिहासिक क्षण है। विवेक चैधरी ने बताया कि डाॅ चिन्मय वर्तमान में भारत सरकार की आई.सी.सी.आर एवं आयुष मंत्रालय से जुडे हुये है। तथा राष्ट्र निर्माण एवं अध्यात्म एवं विज्ञान के समन्वय के साथ समाज निर्माण में जुटे हुए है।

विवेक चैधरी ने बताया की कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिये जिले भर से अनेको गायत्री परिजन के साथ जावरा, मंदसौर, नीमच, धार, झाबुआ, अलिराजपुर, उज्जैन एवं इंदौर सहित राजस्थान के परिजनो की उपस्थिती भी रहेगी। विवेक चैधरी ने सभी प्रबुद्व वर्ग एवं धर्मालुओं को गायत्री परिवार की ओर से आत्मीय आमंत्रण देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का विनम्र निवेदन किया है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!