उज्जैन। एक युवती द्वारा ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर लेने के मामले में चिमनगंज पुलिस द्वारा उसके प्रेमी के खिलाफ धारा ३०६ में प्रकरण दर्ज किया गया। पांड्याखेड़ी निवासी उर्मिला पिता दिनेश रायकवार ने २८ अगस्त को पांड्याखेड़ी के समीप रेलवे ट्रेक पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इस दौरान उर्मिला के भाई ने आरोप लगाया था कि पांड्याखेड़ी निवासी सोनू पिता मुन्नालाल यादव से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। उर्मिला ने जब सोनू से शादी करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया था। इसी बात से क्षुब्ध होकर उर्मिला ने आत्महत्या की है। इसका पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की और इसके बाद सोनू के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया।
आत्महत्या के मामले में प्रेमी पर प्रकरण
Next post
आज होगा आरुषि हत्याकांड का फैसला
admin
Related Posts
-
CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन प्लान: साइबर अपराध पर लगाम, महिलाओं-बुजुर्गों के लिए ‘सेफगार्ड MP’, अपराधियों की कुर्क होगी प्रॉपर्टी
-
नगर निगम द्वार से हर द्वार तक योग की गंगा: महापौर प्रहलाद पटेल के नेतृत्व में 11 दिवसीय महोत्सव का वैदिक शुभारंभ, 49 वार्ड होंगे योगमय
-
CM डॉ. मोहन यादव का योग मंत्र: हर घर में होगा अब निरोगी तन, 14 जून को योग के लिए विशेष ऑनलाइन सत्र का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री ने जारी किया विशेष संदेश, देखें वीडियो


