खबरगुरू (रतलाम) 10 जून । रतलाम शहम में मनीष नगर सहित आस पास की कई कालानियों में बरसों पुराना इंतजार आखिर खत्म हुआ। वर्षों से सड़क न होने के कारण बारिश के दिनों में कीचड़ से होकर गुजरना सबसे बड़ी समस्याएं बन गई थी। पार्षद एवं नगर निगम अध्यक्ष मनीषा मनोज शर्मा के प्रयासों से लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से कॉलोनियों में नई सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सड़क निर्माण शुरू होने की खुशी में क्षेत्र वासियों ने पार्षद एवं नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा एवं मनोज शर्मा का स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्ड के गणमान्य नागरिक, महिला-पुरुष एवं युवा उपस्थित रहे।

इन कॉलोनियों को मिलेगी राहत
एमबी नगर, मनीष नगर, विद्या विहार कॉलोनी, सुभाष गृह निर्माण समिति, तुलसी नगर एवं सिद्धार्थ नगर में एक साथ सड़क निर्माण शुरू हुआ है। कई वर्षों से जर्जर सड़कों, गड्ढों और कीचड़ से परेशान इन क्षेत्रों के हजारों रहवासियों को अब बड़ी राहत मिलने जा रही है।
15 दिन में पूरा होगा काम
सड़क निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर शुरू करा दिया गया है। ठेकेदार को मानसून से पहले निर्माण कार्यों को पूरा करने की हिदायत दी गई है।
अब बदलेगी कॉलोनी की सूरत
मनीष नगर निवासी के निवासी आर जी करमरकर ने कहा, “सालों से टूटी सड़क के कारण बारिश में घर से निकलना मुश्किल था। मनीषा मैडम ने डेढ़ करोड़ का काम मंजूर कराकर बड़ी सौगात दी है। 15 दिन में सड़क बनने से पूरी कॉलोनी की सूरत बदल जाएगी।” करमरकर द्वारा पार्षद मनीषा शर्मा एवं मनोज शर्मा को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान किया।
मनीष नगर निवासी नरेन्द्र जोशी ने बताया कि वर्षो से सडक नहीं होने से कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। वर्षो पुरानी समस्या दूर होने वाली है। मनीषा शर्मा और मनोज शर्मा ने निरंतर जनसमस्याओं को दूर करने का प्रयास किया है।
इस अवसर पर वार्ड संयोजक प्रकाश बंसीवाल, वार्ड प्रभारी संतोष बैरागी, सोशल मीडिया संयोजक अर्पित उपाध्याय, बूथ अध्यक्ष कमल सिंह, रामगोपाल जोशी, नरेन्द्र जोशी, महेश शर्मा, पन्नालाल राठौर, सोनू तोमर, अजय डामोर सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं वरिष्ठ जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गामड़ सर ने किया, आभार प्रदर्शन आर जी करमकर ने माना।
अवैध कॉलोनियों को वैध कर रहवासियों को मूलभूत सुविधाएं देने का जो संकल्प कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने लिया है, उसे धरातल पर लाने का कार्य पूरी ताकत एवं ईमानदारी के साथ किया जा रहा है। इन्हीं प्रयासों का नतीजा है कि सालों से उपेक्षित कॉलोनियों में आज विकास कार्य शुरू हुए हैं। महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा काॅलोनियों में मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाने में हर संभव मदद की और भविष्य में भी पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

मनीषा मनोज शर्मा
पार्षद एवं नगर पालिक निगम की अध्यक्ष


