इंदौर। बैंककर्मी बनकर लोगों से ठगी की वारदातें जारी हैं। फिर ठगोरों ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए एक व्यक्ति को 50 हजार की चपत लगा डाली। घटना एराड्रम थाना क्षेत्र के अंबिकापुरी एक्सटेंशन में रहने वाले अजय कुमार खंडेलवाल के साथ हुई। अजय के पास एक नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को बैंक का अधिकारी बताते हुए अजय को झांसे में लिया और उनसे गोपनीय पिन नंबर पूछ लिया। अजय ने पिन बता दिया और कुध देर बाद उनके मोबाइल पर खाते से 50 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। मैसेज देखकर अजय के होश उड़ हो गये। उन्होंने पत्नी संगीता को सारी बात बताई। पुलिस ने संगीता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और मोबाइल नंबर के आधार पर जांच कर रही है।
बैंककर्मी बनकर 50 हजार ठगे
admin
Related Posts
-
रतलाम : निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा के प्रयासों से कस्तूरबा नगर के गरबा ग्राउंड को मिली बाउंड्रीवॉल, महापौर ने किया भूमिपूजन
-
रतलाम में 24 से 26 जुलाई तक होगा राष्ट्रीय श्री आदि गुरु पूजा महोत्सव, 4000 साधक होंगे शामिल
-
सीएम डॉ. मोहन ने किसानों से किया संवाद, कहा- उन्नत खेती व पशुपालन से बढ़ाएंगे आपकी आमदनी


