खबरगुरु (नई दिल्ली) 3 जून। राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में देर शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूंकप की तीव्रता रिक्टर पैमाने 3.2 मापी गई है।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र नोएडा के दक्षिण-पूर्व में 19 किमी की गहराई में स्थित था।
भूकंप के झटके रात करीब 10.40 बजे महसूस किए गए थे। लोग घरों से बाहर निकले, अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।


