उज्जैन। माधव नगर पुलिस ने एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है। गोपालपुरा मक्सीरोड निवासी २६ वर्षीय महिला दो साल से सुरेश पिता रामलाल ठाकुर निवासी संजय गांधी नगर गोदाम के पीछे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। महिला शादीशुदा है और उसके दो बच्चे है लेकिन वह अपने पति से अलग होने के बाद सुरेश के संपर्क में आई और उसके बाद दोनों किराए के मकान में रहने लगे। सुरेश ने महिला को शादी करने का झांसा दिया था लेकिन मना करने पर महिला ने उसके खिलाफ माधव नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। सुरेश ड्रायवरी करता है। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है।
शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

admin
Related Posts
-
भारत ने बांग्लादेश को दी कड़ी चेतावनी, कहा भारत के मसलों में दखल न दे
-
रतलाम : तपती गर्मी से हुआ बुरा हाल, पारा पहुंचा 44 डिग्री के करीब
-
प्रकाश पर्व पर श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति द्वारा तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम, विद्यार्थियों एवं समाज के सर्वांगीण विकास के विभिन्न कार्यक्रम रहेंगे रजत जयंती वर्ष को समर्पित