ख़बरगुरु (भोपाल) 30 जून 2019। भोपाल की स्पेशल कोर्ट से शनिवार को जमानत मिलने के बाद विधायक आकाश विजयवर्गीय को रविवार सुबह जेल से रिहा कर दिया है। बड़ी संख्या में सर्मथक सुबह रिहाई के दौरान उनसे मिलने पहुंचे। विधायक आकाश ने जेल से निकलने के बाद कहा कि क्षेत्र की जनता के लिए हम आगे भी काम करते रहेंगे।
इससे पहले भोपाल की विशेष अदालत ने भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय को जमानत दे दी थी। लेकिन “लॉक-अप” के तय समय तक स्थानीय जेल प्रशासन को उनकी जमानत का अदालती आदेश नहीं मिल पाने के कारण विजयवर्गीय को कारागार में लगातार चौथी रात गुजारनी पड़ी।


