खबरगुरु (नई दिल्ली) 13 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने रविवार को खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। हालांकि उनकी तबीयत ठीक है। इसके साथ ही नड्डा ने पिछले कुछ दिनों से उनके संपर्क में आए लोगों से खुद को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाने को कहा है।
बीजेपी अध्यक्ष ने ट्वीट करके कहा कि कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है, डॉक्टर्स की सलाह पर होम आइसोलेशन में सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर रहा हूं।


