खबरगुरु (भोपाल) 15 जुलाई। मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी उपचुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साले संजय सिंह मसानी को प्रदेश कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही उन्हें उपचुनाव में प्रचार प्रसार हेतु प्रादेशिक समन्वयक-प्रभारी भी नियुक्त किया है।
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साले संजय सिंह ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा था। कमलनाथ ने उन्हें बालाघाट जिले की वारासिवनी विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा था। मगर उनके खिलाफ कांग्रेस नेता प्रदीप जायसवाल ने बगावत कर चुनाव लड़ा और वे निर्दलीय विधायक चुने गए थे।


