खबरगुरु (रतलाम) 17 अगस्त। रतलाम विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर स्वर्गीय रामचंद्र पोरवाल व स्व मीना देवी पोरवाल स्मृति छायांकन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। स्पर्धा संयोजक व प्रेस क्लब उपाध्यक्ष राकेश पोरवाल ने बताया कि नगर के विभिन्न छायाकारों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 5 वर्गों में यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है ।
प्रतियोगिता 5 वर्गों में होगी आयोजित
प्रथम वर्ग ओपन वर्ग है जिसमें कोई भी प्रतिभागी अपनी प्रविष्टि दे सकता है। दूसरा वर्ग प्रोफेशनल फोटोग्राफर वर्ग है जिसमें प्रोफेशनल फोटोग्राफर अपनी प्रविष्टि दे सकेंगे। तीसरा वर्ग महिला वर्ग है जिसमें केवल महिलाए अपनी प्रविष्टि दे सकेंगी। चौथा वर्ग छात्र वर्ग है जिसमें कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थी अपनी प्रविष्टि दे सकेंगे तथा पांचवा वर्ग कोरोना वारीयरस वर्ग है। जिन प्रतिभागियों को उक्त प्रतियोगिता में हिस्सा लेना है।
26 अगस्त तक प्रविष्टि भेजें
अपनी प्रविष्टि 26 अगस्त तक पोरवाल फोटोज 108 फर्स्ट फ्लोर त्रिमूर्ति स्वीट्स के ऊपर दो बत्ती पर भेजें। प्रतियोगियों को फोटो को 8 X 12 की साइज में प्रिंट बनवा कर देना होगी तथा फोटो के पीछे अपना नाम वर्ग का नाम तथा अपना पता तथा फोन नंबर अंकित करना होगा । कोई भी व्यक्ति एक वर्ग में एक ही प्रविष्टि दे सकता है।


