खबरगुरू (रतलाम) 27 जून। शुक्रवार को एमएसएमई दिवस के दिन एमपी राइज 2025 का आयोजन रतलाम में होने जा रही है। कॉन्क्लेव में सीएम डॉ. मोहन यादव भी शामिल हो रहे है। कार्यक्रम के पहले ही बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। सीएम के काफिले के लिए इंदौर से आई 19 गाड़िया गुरुवार रात पेट्रोल पंप से डीजल भरवाने के बाद कुछ दूरी पर जाकर बंद हो गई। सभी गाड़ियों के एक के बाद एक बंद होने से हड़कंप मच गया। जैसे-तैसे गाड़ियों को धक्का देकर सड़क के किनारे खड़ा किया गया। नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय और खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी सहित कई अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। गाड़ियों के टैंक को खोलकर देखा तो डीजल के साथ पानी मिला।

दरअसल, सीएम काफिले की 19 इनोवा कार इंदौर से आई थी। गुरूवार रात सभी गाड़िया डोसीगांव स्थित भारत पेट्रोलियम के शक्ति फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने पहुंचीं थी। डीजल भरवाने के बाद गाड़ियां कुछ ही दूर जा पाई थी और एक के बाद एक सभी गाड़िया बंद होने लगी थी। तुरंत ही प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। गाड़ियों के टैंक खोलकर जांच की गई तो उनमें डीजल के साथ पानी मिला होना पया गया। तुरंत ही पेट्रोल पंप को सील कर दिया गया। आनन फानन में इंदौर से दूसरे वाहनों की व्यवस्था की गई। मामले की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।


