खबरगुरू (गाजियाबाद) 4 फरवरी। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन नाबालिग सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली है। तीन बेटियों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि गेम खेलने को लेकर परिवार के मना करने पर आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। तीनों बहनों की उम्र 12, 14 और 16 साल बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली से सटे गाजयिबाद में मंगलवा- बुधवार की दरमियानी रात तीन बहनों ने 9वीं मंजलि से कूदकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है उन्हें ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लव गेम खेलने की आदत थी। तीनों बहनों का नाम निशिका (16 साल), प्राची (14 साल) और पाखी (12 साल). है। इनके पिता का नाम चेतन कुमार है, जो इस घटना के बाद अभी तक सदमे में हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। इस सुसाइड नोट में उन्होंने मम्मी-पापा से सुसाइड करने के लिए माफी मांगी। सुसाइड नोट में लिखा- ‘इस डायरी में जो कुछ भी लिखा है, वो सब पढ़ लो क्योंकि ये सब सच है। आई एम सॉरी, पापा।’ सुसाइड नोट में एक इमोजी भी बना है, जिसमें एक लड़की रोते हुए दिखाई गई है।’ पुलिस का कहना है कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है और मोबाइल फोन व डिजिटल गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।


