खबरगुरु (रतलाम) 25 जनवरी। रतलाम के बाजना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक घर से अवैध शराब की 58 पेटी शराब बरामद की है। हालांकि आरोपी फरार हैं। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर बाजना पुलिस ने रविवार सुबह बाजना के पास कर्बल खोरा गाँव एक घर में दबिश दी। पुलिस ने घर से 58 पेटी शराब, जिसमे बियर और अंग्रेजी शराब शामिल है। बताया जा रहा है मकान विनोद के नाम पर है। अभी आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। पुलिस अवैध शराब के मामले में केस दर्ज कर रही है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस आस-पास के गांव में संर्चिंग कर रही है।


