खबरगुरु (जम्मू-कश्मीर) 30 अगस्त। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के बदड़ माहौर क्षेत्र में शुक्रवार को भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, जिससे एक बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। यहां और भी लोगों के फंसे होने की आशंका है। बीती रात से गांव में भारी बारिश हो रही थी, जिसके चलते लैंडस्लाइड हुआ।
पिछले कई दिनों से क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही थी। शुक्रवार को तेज बरसात के दौरान पहाड़ी से मिट्टी और पत्थर खिसककर नीचे गिरे, जिसकी चपेट में आकर मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। भूस्खलन के समय लोग अपने घरों में थे, जो मलबे के नीचे दब गए। पुलिस, SDRF और स्थानीय प्रशासन के कर्मियों सहित बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी 7 शव बरामद किए। ढलान के आस-पास बने घरों को खाली करा लिया गया है। लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने को कहा गया है। लबे से अब तक 7 शव बरामद किए गए हैं। यहां और भी लोगों के फंसे होने की आशंका है।


