इंदौर। चंदननगर इलाके में एक अस्पताल में भर्ती मरीज की बेटी की अस्मत के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की गई। पुलिस इस मामले में अस्पताल के गार्ड की तलाश कर रही है। चंदननगर पुलिस के अनुसार गुमाश्ता नगर इलाके में अरिहंत अस्पताल में 15 दिनों से एक मरीज इलाज के लिए भर्ती है, जहां उसकी बेटी देखरेख करती है। बेटी जब अपने पिता के पलंग के पास बैठी हुई थी, तभी अस्पताल का गार्ड शायर पिता गोकुल निवासी राजमोहल्ला हरिजन कॉलोनी वहां पहुंचा और युवती के साथ अश्लील हरकत करने लगा। गार्ड की इस हरकत पर युवती ने शोर मचाया तो वह भाग निकला, जिसके बाद युवती अपनी बहन को लेकर रिपोर्ट करने थाने पहुंची। आरोपी गार्ड के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसकी तलाश की जा रही है।
अस्पताल के गार्ड ने मरीज की बेटी से की छेड़छाड़
admin
Related Posts
-
रतलाम : निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा के प्रयासों से कस्तूरबा नगर के गरबा ग्राउंड को मिली बाउंड्रीवॉल, महापौर ने किया भूमिपूजन
-
रतलाम में 24 से 26 जुलाई तक होगा राष्ट्रीय श्री आदि गुरु पूजा महोत्सव, 4000 साधक होंगे शामिल
-
सीएम डॉ. मोहन ने किसानों से किया संवाद, कहा- उन्नत खेती व पशुपालन से बढ़ाएंगे आपकी आमदनी


