इंदौर। ड्यूटी के लिए जा रहे एक युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक का पहिया उसे रौंदते हुए गुजर गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक युवक आयशर कंपनी में काम करता था और घर की पूरी जिम्मेदारी उसी पर थी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। विजयनगर पुलिस के अनुसार घटना रेडिसन चौराहे पर शुक्रवार हुई। गांधी ग्राम खजराना के रहने वाले 21 वर्षीय चेतन पिता कैलाश को एमआर-10 की ओर जा रहे एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चेतन ट्रक के पहियों के बीच आ गया और ट्रक उसे रौंदता हुआ गुजर गया। चेतन घर में सबसे बड़ा था और परिवार की जिम्मेदारी उस पर ही थी। परिजनों ने बताया कि वह रोज सुबह साढ़े पांच बजे ड्यूटी के लिए कुमार पिपलिया स्थित आयशर कंपनी में जाता था। वहां वह कंडक्टरी करता था। पुलिस मर्ग कायम कर ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही दम तोड़ा
Prev post
ईपीसीए: सार्वजानिक परिवहन को मजबूत करे।
Next post
ड्राइवर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
admin
Related Posts
-
युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर सशक्त पहल: SYSITS में TCS का कैंपस ड्राइव 23 को
-
रतलाम : रेलवे फाटक के बीच फंसी कार आई ट्रेन की चपेट में, गेटमैन पर नशे में होने के लगे आरोप
-
मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी तेजकुंवर बाई पंचतत्व में विलीन, त्रिवेणी मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब


