उज्जैन। नीलगंगा पुलिस ने शराब पीकर मारपीट करने के आरोप में प्रकरण दर्ज किया है। हासामपुरा निवासी संजय पिता नारायण ने आरोप लगाया है कि नारायण पिता गणपत मालवीय एवं हरबू पिता छीतू शाह ने शराब पीकर उससे मारपीट की। इसी प्रकार तराना थाना अंतर्गत सूरजपुरा चौक पर ग्राम तिलावदी निवासी जगदीश पिता नारायण मंडोर से सूरजपुरा निवासी अमृत पिता सेवाजी ने मारपीट की। जगदीश ने आरोप लगाया है कि अमृत ने शराब पीने के लिए रुपये मांगे थे। मना करने पर उससे मारपीट की।
शराब पीकर मारपीट


