Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

अभ्यास के सभी विद्यार्थियों ने NEET में सफलता प्राप्त कर फहराया परचम, 125 से अधिक ने MBBS में सीट की सुनिश्चित

अभ्यास के सभी विद्यार्थियों ने NEET में सफलता प्राप्त कर फहराया परचम, 125 से अधिक ने MBBS में सीट की सुनिश्चित

खबरगुरू (रतलाम) 19 जून। मेहनत एवं लगन से हर राह आसान हो जाती है। सही मार्गदर्शन में मेहनत करने वाले विफल नहीं होते हैं। अगर आपके हौसले बुलंद और मेहनत सकारात्मक है तो लक्ष्य की प्राप्ति निश्चित है। इसी मेहनत, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास के बल पर अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने डॉक्टर बनने का सपना पूरा करने के लिए नीट एग्जाम को पास किया है। संस्था के डायरेक्टर डॉ. राकेश कुमावत ने जानकारी दी कि इस वर्ष कोचिंग संस्था से कुल 296 विद्यार्थियों ने NEET परीक्षा दी। जिनमें से सभी ने परीक्षा क्वालिफाई की। इनमें से 125 से अधिक विद्यार्थियों ने MBBS की सीट सुनिश्चित की है।

कई विद्यार्थियों ने बारहवीं बोर्ड के साथ मेडिकल मेडिकल कॉलेज ने अपने सीट सुनिश्चित कि है। कोचिंग संस्थान की गरिमा डुडवे वे संपूर्ण भारत में ST श्रेणि में 254 रैंक के साथ एम्स में अपनी सीट सुनिश्चित की, मोहम्मद जीशान ने (538), मनीष कुमावत ने (535) अंक हासिल किए साथ ही दक्ष कुमावत ने कक्षा बारहवीं में 89% के साथ मेडिकल कॉलेज में अपनी सीट सुनिश्चित कि हैं ।

ये विद्यार्थी हुए चयनित

अभ्यास करियर इंस्टीट्यूट के मोहम्मद जीशान, भव्य जैन , विवेक , प्रियंका, रचना, वैभव, तनुश्री, दक्ष, गरिमा, मनीष, तनीषा , दिव्या, अक्षत, मीनाक्षी, पायल, सेवाराम, निशा, ललिता, वंदना, अर्पिता, प्रतीक्षा, सागर, रिया, तनवीर, कल्पना, कृष्णा, रानू, मोक्षा जैन, निहारिका, अरीना, करीना, मोनिका, अन्नू, भक्ति, करण, संतोषी, अमीषा, रोहित, आशा, आयुषी, कपिल, पलक, एस्टर, मनीष डोडियार, राहुल, विनय, अंकिता, गोपाल, अन्तिम बाला, साक्षी, दीपिका, शशिभ, रंजीता, रोशनी, भूमिका, दिनेश, सुनीता, बल सिंह, इतु, अमृत, ऋचा, सीता, रंजन, बंटी अमलियार, अजय, शानू, पुष्पा, महेश, अनिल, सोहन, मनीष, उर्मिला, माया भूरिया, आशीष भूरिया अपना एवं सस्था का नाम देश भर में रोशन किया।

पगड़ी पहनाकर व मंगल तिलक कर किया सम्मानित 

सभी चयनित विद्यार्थियों का 16 जून को सुबह 11 बजे पगड़ी पहनाकर व मंगल तिलक कर सम्मानित किया गया तथा विजय जुलूस निकाला जिसमें शहर के विभिन्न चौराहों पर रह वासियों ने पुष्प वर्षा कर चयनित विद्यार्थियों को बधाइयां दी एवं डायरेक्टर सर व सभी स्टाफ़ गण ने सम्मानित किया तथा चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । इस शुभ अवसर पर सभी का मुँह मीठा करवाया गया ।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

2009 से पत्रकारिता में सक्रिय होते हुए वर्तमान में खबरगुरू डॉट कॉम में संपादक की भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। रतलाम प्रेस क्लब में 2022-2024 में उपाध्यक्ष का दायित्व।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!