Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

ईरान के खिलाफ जंग में कूदा अमेरिका, 3 ईरानी न्यूक्लियर साइट पर किया अटैक

ईरान के खिलाफ जंग में कूदा अमेरिका, 3 ईरानी न्यूक्लियर साइट पर किया अटैक

खबरगुरू (तेहरान) 22 जून। ईरान और इजरायल की जंग में अब अमेरिका भी शामिल हो गया है। अमेरिका ने ईरान में 3 परमाणु ठिकानों पर हमला किया है। इसमें फोर्डो, नतांज और इस्फहान शामिल हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इसकी जानकारी दी है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ‘हमने ईरान में तीन परमाणु स्थलों पर अपना बहुत सफल हमला पूरा कर लिया है, जिसमें फोर्डो, नतांज़ और इस्फाहान शामिल हैं। सभी फाइटर जेट अब ईरान के हवाई क्षेत्र से बाहर हैं। फोर्डो पर बमों का पूरा पेलोड गिराया गया है। हमारे महान अमेरिकी योद्धाओं को बधाई। दुनिया में कोई और सेना नहीं है, जो ऐसा कर सकती थी। अब शांति का समय है!’

सबसे सुरक्षित परमाणु ठिकाने पर भी हमला

अमेरिका ने ईरान के जिन तीन परमाणु ठिकानों पर बमबारी की है उनमें फोर्डो काफी अहम माना जाता है क्योंकि यह ईरान का सबसे सुरक्षित परमाणु ठिकाना है। दुनिया के ईरान के इस परमाणु ठिकाने के बारे में 2009 में पता चला था यह न्यूक्लियर प्लांट पहाड़ी इलाके में जमीन से करीब आधा मील नीचे बना हुआ है। इसे खास तरह से बनाया गया था ताकि साधारण बमबारी में ज्यादा नुकसान नहीं हो। लेकिन अमेरिका ने बमों का पूरा पेलोड इस न्यूक्लियर साइट पर गिराया है। इससे काफी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

2009 से पत्रकारिता में सक्रिय होते हुए वर्तमान में खबरगुरू डॉट कॉम में संपादक की भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। रतलाम प्रेस क्लब में 2022-2024 में उपाध्यक्ष का दायित्व।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!