खबरगुरु (वडोदरा) 9 जुलाई। गुजरात के वडोदरा में महिसागर नदी पर बना ब्रिज बुधवार सुबह ढह गया। पुल के ढहने से ट्रक, दो कार और एक रिक्शा सहित 5 वाहन उसमें गिर चुके हैं। 8 लोगों की मौत हो गई है। यह पुल 1985 में बना था। हादसे में 8 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 को स्थानीय लोगों ने बचाया।

वडोदरा कलेक्टर अनिल धमेलिया ने कहा, पुल आज सुबह करीब 7.30 बजे ढह गया। घटना के बाद स्थानीय तैराक, नावें और नगर निगम की टीमें तुरंत मौके पर पहुँच गईं। आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र, एनडीआरएफ की टीमें और अन्य प्रशासनिक व पुलिस टीमें मौके पर मौजूद हैं। यह पुल 1981 में बनकर 1985 में खोला गया था, लेकिन समय के साथ इसकी हालत बेहद जर्जर हो चुकी थी। पुल का पूरा स्लैब दो खंभों (पायर्स) के बीच से टूटकर गिर गया है। हादसे में 8 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 को स्थानीय लोगों ने बचाया। वडोदरा फायर ब्रिगेड की टीमें, प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं।


