खबरगुरु (मुंबई) 7 अप्रैल। मार्केट खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों 5% से अधिक की गिरावट के साथ खुले। इसके साथ ही अन्य बड़े शेयरों में भी गिरावट का दौर जारी रहा। सोमवार 7 अप्रैल को साल की दूसरी बड़ी गिरावट आई है। वैश्विक संकट से लेकर घरेलू अनिश्चितता तक, इन घटनाओं ने निवेशकों को सकते में डाला है। सेंसेक्स 2794 अंक गिरकर करीब 72,750 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 900 अंक की गिरावट है। ये 22,000 से नीचे कारोबार कर रहा है।
शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत होते ही BSE सेंसेक्स अपने पिछले बंद 75,364.69 के मुकाबले तेजी से लुढ़ककर 71,449 के स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह, NSE निफ्टी भी अपने पिछले बंद 22,904 से फिसलकर 21,758 पर खुला। इसके बाद, दोनों सूचकांकों में गिरावट का सिलसिला जारी रहा।