Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

एमर्स शूटिंग एकेडमी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन : छठी रतलाम जिला स्तरीय शूटिंग प्रतिस्पर्धा में जीते 6 स्वर्ण पदक

एमर्स शूटिंग एकेडमी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन : छठी रतलाम जिला स्तरीय शूटिंग प्रतिस्पर्धा में जीते 6 स्वर्ण पदक

खबरगुरू (रतलाम) 19 जून। हाल ही में रतलाम में आयोजित हुई छठी रतलाम जिला स्तरीय शूटिंग प्रतिस्पर्धा में रतलाम के सैलाना रोड़ स्थित एमर्स शूटिंग एकेडमी पर प्रशिक्षण ले रहे 4 खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेकर 6 स्वर्ण पदक जीते हैं।

संस्था के संचालक NIS प्रमाणित कोच भूपेन्द्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि इस प्रतिस्पर्धा में रतलाम जिले के कुल 50 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें भाव्या जाट ने पीप साइट रायफल एन आर महिला सब यूथ एवं यूथ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ अंक अर्जित कर 2 स्वर्ण पदक एवं दूसरी ओर साहित्य प्रताप सिंह सोनगरा ने पीप साइट रायफल एन आर यूथ व जूनियर वर्ग में सर्वश्रेष्ठ अंक अर्जित कर 2 स्वर्ण पदक ,एवं ओपन साइट में अनिरुद्धराज सिंह सोलंकी ने 1 स्वर्ण पदक एवं श्रृष्टिराज सिंह चौहान ने 1 स्वर्ण पदक जीते हैं,खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर संस्था के अध्यक्ष श्री भारत सिंह जी सिसोदिया (भारतीय सेना से रिटायर्ड मानद सूबेदार मेजर )ने हर्ष व्यक्त कर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

2009 से पत्रकारिता में सक्रिय होते हुए वर्तमान में खबरगुरू डॉट कॉम में संपादक की भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। रतलाम प्रेस क्लब में 2022-2024 में उपाध्यक्ष का दायित्व।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!