खबरगुरू (रतलाम) 28 अक्टूबर। शहर विधानसभा के लोकप्रिय कांग्रेस प्रत्याशी पारस दादा सकलेचा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का शुभारंभ लक्कड़ पीठा (यूको बैंक के सामने) वरिष्ठ अभिभाषक शांतिलाल जी मालवीय के कर कमलों द्वारा किया गया । इस अवसर पर अभिभाषक शांतिलाल जी मालवीय, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया एवं पारस सकलेचा ने संबोधित किया एवं कहा कि रतलाम में कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा विधायक और मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के रूप में कमलनाथ आएंगे और इस बात का संकल्प लिया कि हम कांग्रेस को भारी बहुमतों से रतलाम शहर और मध्य प्रदेश में जीतेंगे।



