खबरगुरु (रतलाम) 15 अक्टूबर। आयुष्मान स्पोर्ट्स अकादमी द्वारा बोधि इंटरनेशनल स्कूल में छठी जिलास्तरीय अंतर विद्यालय योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समापन समारोह पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अश्विनी शर्मा (वरिष्ठ समाज सेवी और जिला खेल संघ अध्यक्ष रतलाम), विशेष अतिथि अनुज जी शर्मा (अध्यक्ष जिला क्रीड़ा भारती रतलाम), महेश डोडियार (युवा समाजसेवी और राष्ट्रीय खिलाड़ी), राजेश कोठारी (समाजसेवी) और कार्यक्रम की अध्यक्षता केहुल शाह (आयुष्मान स्पोर्ट्स अकादमी उपाध्यक्ष ) ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। आयुष्मान स्पोर्ट्स अकैडमी के संस्थापक वीरेंद्र गुर्जर ने स्वागत भाषण दिया और सभी अतिथियों का स्वागत किया ।

15 विद्यालयों के 160 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

प्रतियोगिता में 15 विद्यालयों के 160 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया प्रतियोगिता का आयोजन बालक बालिका वर्ग में किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका महिमा पितलिया, बबीता पांडे, अजहर खान, अर्पिता रावल, प्रवेश परमार ने निभाई। एकेडमी के अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ी 25 ओर 26 अक्टूबर को इंदौर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति के सचिव निमित शर्मा,राहुल परमार गौरव मेहता, बबलू सिसोदिया,शशांक बैरागी, समीक्षा परमार, अजय प्रजापत,नयन पत्थरोड़, रोहित पांचाल, आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र गुर्जर एवं आभार निमित शर्मा ने माना।


