Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

दिल्ली मुंबई के मंचो पर डीसी ज्वैलर्स को मिला विशेष सम्मान, प्रमुख 10 श्रेणियों में किया गया नामांकित

दिल्ली मुंबई के मंचो पर डीसी ज्वैलर्स को मिला विशेष सम्मान, प्रमुख 10 श्रेणियों में किया गया नामांकित

खबरगुरु (रतलाम) 21 सितम्बर। रतलाम सोने की शुद्धता क्वालिटी व डिजाइन के मामले में रतलाम का नाम प्रदेश देश विदेश में प्रसिद्ध है। इस प्रसिद्ध को साकार कर रहे हैं रतलाम के 104 वर्ष पुराने डीसी ज्वेलर्स की नई पीढ़ी, जिस प्रकार रतलाम ने राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश का गौरव विभिन्न मानकों पर बढ़ाया है। रतलाम और इंदौर से अपनी उत्कृष्टता की शुरुआत करने वाले डीसी ज्वैलर्स ने इस साल देश के कई बड़े आयोजनों में अपनी विशेष पहचान स्थापित कर के राष्ट्रीय स्तर पर रतलाम और इंदौर के नाम को  रोशन किया है। इन मंचों पर डिजाइन, रिटेल संचालन और इनोवेटिव स्टोर अनुभव के क्षेत्र में ब्रांड की उपलब्धियों को विभिन्न मंचों पर सम्मानित किया गया साथ ही मास्टर “पीसेस बाय डीसी’ को दिल्ली मुंबई के मंचो पर मिला विशेष सम्मान मिला है।

इस वर्ष के प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स के लिए डीसी ज्वैलर्स को कई प्रमुख 10 श्रेणियों में नामांकित किया गया, जिनमें शामिल हैं – एक्सीलेंस इन डिजाईन (पर्ल ज्वेलरी ऑफ द ईयर), एक्सीलेंस इन डिजाईन (पेअर ऑफ डायमंड इयररिंग), कुलेस्ट एडवरटाइजिंग कैंपेन (‘पराया धन’), कुलेस्ट स्टोर लॉन्च, कुलेस्ट स्टोर एम्बिअंस, कुलेस्ट इंडिपेंडेंट स्टोर, रिंग ऑफ़ द ईयर (कलर स्टोन), रिंग ऑफ़ द ईयर (गोल्ड कलर स्टोन), बेंगल ऑफ़ द ईयर (कलर स्टोन) और ऑल आइज़ ऑन हिम (मेंस ज्वैलरी ऑफ द ईयर)। ये नामांकन न केवल रचनात्मकता और नवाचार का प्रतीक हैं बल्कि भारतीय ज्वैलरी इंडस्ट्री के नए मानक स्थापित करने वाले भी हैं।

डीसी ज्वैलर्स को मिले प्रमुख राष्ट्रीय पुरस्कार

रिटेल ज्वैलर्स गिल्ड अवार्ड्स 2025 (होटल इम्पीरियल, नई दिल्ली, इन्फ़ोर्मा मार्केट्स द्वारा आयोजित)
* एक्सीलेंस इन डिज़ाइन वर्सेटिलिटी
* ज्वैलरी रिटेलर ऑफ़ द ईयर

इंडियाज़ कुलेस्ट स्टोर अवार्ड्स 2025 (होटल ताज, नई दिल्ली)
– कुलेस्ट स्टोर विद एम्बियंस (रनर-अप)

नेशनल ज्वैलरी अवार्ड्स (NJA) 2025 (जियो कन्वेंशन, मुंबई)
* रिंग ऑफ़ द ईयर – कलरस्टोन
* ऑल आइज़ ऑन हिम (मेंस ज्वैलरी)

GJS मीटिंग 2025 (जियो कन्वेंशन, मुंबई)
* मोस्ट प्रेफ़र्ड रिटेलर ऑफ़ इंडिया

इन अवार्ड्स के साथ डीसी ज्वैलर्स ने एक बार फिर यह साबित किया कि वह भारतीय ज्वैलरी उद्योग का विश्वसनीय और अग्रणी नाम है।

हमने हमेशा हर ग्राहक को राष्ट्रीय स्तर की क्वालिटी और डिजाइन देने का संकल्प लिया- विकास कटारिया 

डीसी ज्वैलर्स के निदेशक, विकास कटारिया ने कहा: “सन 1920 में श्री धूलचंद कटारिया द्वारा स्थापित डीसी ज्वैलर्स ने पिछले 104 वर्षों में विश्वास और रचनात्मकता की मिसाल कायम की है। शुरुआत से ही ब्रांड का फोकस डिजाइन और क्रिएटिविटी पर रहा, जिसके परिणामस्वरूप डीसी ज्वैलर्स को दिल्ली और मुंबई जैसे राष्ट्रीय मंचों पर विशेष सम्मान प्राप्त हुआ। ये सम्मान हमारे जुनून और परिश्रम का प्रमाण हैं। हमने हमेशा हर ग्राहक को राष्ट्रीय स्तर की क्वालिटी और डिजाइन देने का संकल्प लिया है। ये पुरस्कार हमें आगे और बड़े लक्ष्यों को साधने की प्रेरणा देते हैं।”

मोस्ट प्रेफ़र्ड रिटेलर ऑफ़ इंडिया का खिताब हमारे ग्राहकों के विश्वास का परिणाम- गौरव कटारिया

डीसी ज्वैलर्स के निदेशक गौरव कटारिया ने अपनी खुशी साझा करते हुए कहा: “रतलाम और इंदौर से शुरू हुई हमारी यात्रा आज राष्ट्रीय मंचों पर इस मुकाम तक पहुंची है। मोस्ट प्रेफ़र्ड रिटेलर ऑफ़ इंडिया का खिताब हमारे ग्राहकों के विश्वास का परिणाम है। आने वाले समय में हम ग्राहकों को और भी क्रिएटिव और यादगार अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

“मध्य प्रदेश में डीसी ज्वेलर्स का नाम वैवाहिक और डिज़ाइनर ज्वेलरी के लिए जाना जाता है। इसी श्रृंखला को आगे बढाते हुए मास्टर पीसेस बाय डीसी कैंपेन भी चलाया जा रहा है और हमारे ग्राहकों द्वारा बहुत सराह जा रहा है। और इस अवार्ड से राष्ट्रीय स्तर पर भी हमारे मास्टर पीसेस को भी एक पहचान मिल गई है। हमारा उद्देश्य हमेशा से ग्राहकों को न सिर्फ बेहतरीन ज्वैलरी प्रदान करना रहा है, बल्कि एक ऐसा अनुभव देना भी रहा है जिसे वे जीवनभर याद रखें। इन राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के सम्मानों ने यह सिद्ध कर दिया है कि डीसी ज्वैलर्स गुणवत्ता, डिज़ाइन और नवाचार के मामले में सबसे आगे है। आने वाले समय में हम और भी नई अवधारणाओं और उत्कृष्ट कलेक्शन्स के साथ अपने ग्राहकों को विशेष अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

2009 से पत्रकारिता में सक्रिय होते हुए वर्तमान में खबरगुरू डॉट कॉम में संपादक की भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। रतलाम प्रेस क्लब में 2022-2024 में उपाध्यक्ष का दायित्व।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!