Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

दिल्ली CM रेखा गुप्ता को थप्पड़ मारा, आरोपी गुजरात का रहने वाला

दिल्ली CM रेखा गुप्ता को थप्पड़ मारा, आरोपी गुजरात का रहने वाला

खबरगुरु (नई दिल्ली) 20 अगस्त। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें थप्पड़ मारा गया। दिल्ली पुलिस ने भी इस घटना को कंफर्म किया है और गृह मंत्रालय को इस बारे में जानकारी दी गई है। सीएम रेखा गुप्ता पर हमले के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया उसे सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन ले जाया गया है

आरोपी राजेशभाई सकरिया

दरअसल रेखा गुप्ता आज अपने कैंप ऑफिस पर जनसुनवाई कर रही थी, तभी उन पर इस शख्स ने हमला कर दिया इससे वहां अफरातफरी मच गई सूत्रों के मुताबिक, शख्स का कोई परिजन जेल में है उसको छुड़वाने के लिए अर्जी लेकर जनसुनवाई में आया था  अचानक ही सीएम रेखा गुप्ता की तरफ बढ़ा और सीएम पर हमला कर दिया। सीएम रेखा गुप्ता की सुरक्षा में तैनात दिल्ली पुलिस के जवानों ने उसे तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है शख्स के परिजन का मामला कोर्ट में चल रहा है। आरोपी ने अपना नाम राजेशभाई खीमजीभाई सकरिया (41) बताया है। वह गुजरात के राजकोट का रहने वाला है।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर आज जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने हमला कर दिया गया दिल्ली पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है और पूछताछ की जा रही है। सीएम रेखा गुप्ता को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया।

रेखा गुप्ता फरवरी 2025 में दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनीं थीं उन्हें वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है इस सुरक्षा व्यवस्था में दिल्ली पुलिस के सशस्त्र जवान, स्थानीय पुलिस और विशेष तैनाती शामिल हैं जनसुनवाई जैसे सार्वजनिक कार्यक्रमों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जाते हैं इसके बावजूद, इस घटना ने सुरक्षा में बड़ी चूक को उजागर किया है

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

2009 से पत्रकारिता में सक्रिय होते हुए वर्तमान में खबरगुरू डॉट कॉम में संपादक की भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। रतलाम प्रेस क्लब में 2022-2024 में उपाध्यक्ष का दायित्व।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!