खबरगुरू (पुरी) 28 जून। ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। 12 दिन चलने वाली रथ यात्रा का आज दूसरा दिन है। ज 10 बजे फिर रथयात्रा शुरू हो गई। तीनों रथ भक्तों ने खींचना शुरू कर दिए हैं। 10 लाख) के करीब श्रद्धालु पहुंचे। प्रभु के रथ की रस्सी खींचने के लिए भक्तों में होड़ मची। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में विदेशों से भी श्रद्धालु पहुंचे हैं।


महज 600 मीटर दूर पहुंचने में भगवान को 2 घंटे से ज्यादा का समय लग गया
शुक्रवार को महाप्रभु जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर मौसी के घर पहुंचे थे। धुर्वा के जगन्नाथपुर स्थित मुख्य मंदिर से मौसीबाड़ी तक उनकी यह रथयात्रा बेहद मनभावक और दर्शनीय रही. बारिश नहीं होने के कारण भक्तों की भीड़ उम्मीद से ज्यादा थी। भक्तों की भीड़ का उत्साह और उमंग ऐसा था कि मुख्य मंदिर से महज 600 मीटर दूर स्थित मौसीबाड़ी पहुंचने में भगवान को करीब 02:35 घंटे का समय लग गया।


