Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रूस के कामचटका में तेज भूकंप, 7.8 की तीव्रता से डोली धरती, सुनामी का अलर्ट जारी

रूस के कामचटका में तेज भूकंप, 7.8 की तीव्रता से डोली धरती, सुनामी का अलर्ट जारी

खबरगुरु (रूस) 19 सितम्बर। रूस के सुदूर पूर्वी इलाके कामचटका प्रायद्वीप में शुक्रवार की सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वे के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.8 दर्ज की गई और इसका केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में था। अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है। इसके बाद सुनानी की चेतावनी जारी की गई। एक हफ्ते पहले भी रूस में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

भूकंप के जोरदार झटके महसूस होने के बाद कामचटका के गर्वनर ने सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया है। USGS के अनुसार, रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र कामचटका प्रायद्वीप में शुक्रवार की सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.8 थी। भूकंप का केंद्र 10 किमी (6.21 मील) की गहराई पर था।

साल 2025 का सबसे विनाशकारी भूकंप 30 जुलाई को रूस के कामचटका में आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 8.8 मापी गई। यह पिछले 10 वर्षों का सबसे बड़ा झटका था। इसने कई देशों को प्रभावित किया।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

2009 से पत्रकारिता में सक्रिय होते हुए वर्तमान में खबरगुरू डॉट कॉम में संपादक की भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। रतलाम प्रेस क्लब में 2022-2024 में उपाध्यक्ष का दायित्व।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!