खबरगुरु (रतलाम) 22 सितंबर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) रतलाम का चुनाव शनिवार को संपन्न हुआ। इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर डॉ. गोपाल यादव व सचिव पद पर डॉ अभिषेक अरोड़ा को सर्वसमत्ती से चुना गया।
शनिवार को आई एम ए सुभेदार भवन मे वर्ष 2024-25 के चुनाव संपन्न हुए। चुनाव समिती के समन्वयक डॉ जयंत सुभेदार व चुनाव समिति के डॉ अरुण पुरोहित, डॉ विपिन माहेश्वरी एव डॉ बीएल तापडिया द्वारा चुनाव कराये गये। सर्वसमत्ती से डॉ गोपाल यादव को अध्यक्ष व डॉ अभिषेक अरोडा को सचिव चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर डॉ. चेतन खंडेलवाल व डॉ. भारत कुमरावत को मनोनीत किया गया। कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. मनीष गुप्ता, जॉइंट सेक्रेटरी डॉ. चेतन पाटीदार, क्लीनिकल सेक्रेटरी डॉ. ध्रुवेंद्र पांडे को बनाया गया।
कार्यकारिणी में स्टेट प्रतिनिधि के रूप में डॉ. एस एस गुप्ता, डॉ. देवेंद्र शाह एवं डॉ. के सी लिखार तथा केंद्रीय प्रतिनिधि के रूप में डॉ. ए अवस्थी, डॉ. प्रदीप दुबे एवं डॉ. अरुण पुरोहित साथ ही महिला प्रेजेंटेटिव के रूप में डॉ. सोनी यादव एवं डॉ. श्रीमती एस के लिखार को मनोनीत किया गया है। कार्यक्रम का संचालन वर्तमान सचिव डॉ. देवेंद्र चौहान ने किया। आभार वर्तमान अध्यक्ष डॉ. योगेंद्र सिंह चाहर ने माना।