खबरगुरु (रतलाम) 11 नवंबर। श्री योगीन्द्र सागर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस महाविद्यालय, रतलाम द्वारा रतलाम और आसपास के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षाविदों के साथ इस एक दिवसीय पैनल डिस्कशन का आयोजन किया गया । जेन जी, नवीन राष्ट्रिय साक्षारता नीति 2020 एवं सोशल मीडिया विषय पर पैनल डिस्कशन हुआ। जिसमे रतलाम, सैलाना, जावरा, खाचरोद व बदनावर क्षेत्रो के लगभग सभी विद्यालयों व महाविद्यालयों के प्राचार्य व वरिष्ठ शिक्षक उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सी॰ए॰ श्री मोहित श्रीमाल (चेयरमेन,ICAI, रतलाम ब्रांच(CIRC)) एवं सलाहकार समिति डॉ॰श्वेता विंचूरकर (CBSE रतलाम जिला समन्वयक व प्राचार्या SSIA, रतलाम), श्री गिरीश सारस्वत (प्राचार्य सांदीपनी हाय॰सेके॰स्कूल सैलाना), श्री संदीप सक्सेना (प्राचार्य त्रिमूर्ति हाय॰सेके॰ स्कूल, जावरा), साथ ही विशेष अतिथि श्री श्यामवंत पुरोहित (सेवानिर्वत प्राचार्य शिक्षा विभाग, रतलाम) ने सर्वप्रथम माँ सरस्वती पूजन के साथ दीप प्रज्वलित कर पैनल डिस्कशन EduTalks‘2025 का शुभारम्भ किया । यहाँ उपस्थित सभी शिक्षाविदों को मंच पर अपने विचार रखने के लिए महाविद्यालय वाइस चेयरमैन वरदान शर्मा ने आमंत्रित किया ।

इस पैनल डिस्कशन मे सर्वप्रथम महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मोबाईल एडिक्शन, जेन –जी, एवं नवीन राष्ट्रिय साक्षारता नीति 2020 एवं सोशल मीडिया-लत लाभ-हानि पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी । जिसे उपस्थित सभी महानुभावो ने काफी सराहा । तद्परान्त पैनल डिस्कशन का आयोजन किया गया जिसमे पैनल मोडेरेटर डॉ॰ श्वेता विंचूरकर और सदस्यों ने जेन-जी की (वर्तमान परिद्रश्य में भूमिका), मोडेरेटर पीयूष जैन और पैनल सदस्यों ने नवीन राष्ट्रिय साक्षारता नीति 2020 की (गुणवत्ता ओर सुधार) तथा मोडेरेटर प्रो॰डॉ॰ सौरभ गुर्जर और पैनल ने सोशल मीडिया (लाभ या दुष्प्रभाव) पर सभी शिक्षाविदों ने अपने विचार व्यक्त किए । बैठक में मुख्य अतिथि सी॰ए॰ मोहित श्रीमाल ने अपने संबोधन में कहा की इस तरह के पैनल डिस्कशन का आयोजन प्रतिवर्ष होते रहना चाहिए व विशेष अतिथि श्री श्यामवंत पुरोहित ने संस्था को इस सफल आयोजन हेतु बधाई दी।
इस पैनल डिस्कशन का संचालन प्रो॰ मनीषा राठौर व प्रो॰अंशिता व्यास ने किया । इस अवसर पर महाविद्यालय के संस्थापक आदरणीय बाबूजी गोपाल प्रसाद जी शर्मा (टंच), चेयरमैन भरत शर्मा जी (टंच), व समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे । आयोजन में पधारे सभी अतिथियों का स्वागत भाषण वाइस चेयरमैन उमेश शर्मा व संस्था परिचय एकेडेमिक प्रभारी प्रो॰गोविंद झंवर ने देकर अतिथियों को स्मृतिचिन्ह भेट किए । पधारे सभी शिक्षाविदो को सहभगिता प्रमाण-पत्र सभी जोन प्रमुख मनीष सोलंकी, प्रो॰ मगलेश दुबे, प्रो॰पायल शर्मा, प्रो॰चन्द्रशेखर सोनी, व प्रो॰शेलेश शाह द्वारा प्रदान किए गए । आभार संस्था एडमिन प्रभारी हेमेन्द्र सिंह बारठ ने मानते हुए इस ‘‘EduTalks‘2025 को निष्कर्षित किया । कार्यक्रम का समन्वयन प्रो॰ बलविंदर सिंह गुरुदत्ता व प्रो.अंकिता व्यास ने किया। यह जानकारी संस्था के वाइस चेयरमैन उमेश शर्मा ने दी ।


