खबगुरु (भोपाल) 2 दिसंबर। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने प्रदेश भर में न्यायालयों में बम्पर भर्ती निकाली है। स्टेनोग्राफर सहित अन्य पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 दिसंबर है। एमपी हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर आवेदन किया जा सकता हैं।
आवेदकों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 40 है। हालांकि, सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के लिए कुछ आयु में छूट है।
किस पद के लिए कितनी सीटों पर भर्ती और क्या होगा वेतन
पद संख्या वेतन
सहायक ग्रेड-3 910 5200- 20200 रुपये, ग्रेड पे 1900 रुपये
स्टेनो ग्रेड-3 205 5200- 20200 रुपये, ग्रेड पे 2400 रुपये
स्टेनो ग्रेड-2 108 5200- 20200 रुपये, ग्रेड पे 2800 रुपये
स्टेनो ग्रेड-3 मैनेजर 11 5200- 20200 रुपये, ग्रेड पे 1900 रुपये
सहायक ग्रेड-3 अंग्रेजी 21 5200- 20200 रुपये, ग्रेड पे 1900 रुपये