उज्जैन। बडऩगर के समीपस्थ ग्राम आमला निवासी १६ वर्षीय किशोरी १९ अक्टूबर की रात घर में सोई हुई थी। २.३० बजे के लगभग गांव में ही रहने वाला आकाश पिता प्रभुलाल यादव घर में घुसा और किशोरी के कमरे में जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आकाश ने किशोरी को धमकी दी कि यदि यह बात किसी को बताई तो जान से खत्म कर दूंगा। इस पर किशोरी डर गई और कई दिनों तक यह बात अपने परिजनों को नहीं बताई और फिर एक दिन यह बात अपने परिजनों को बताई। इस पर परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और आकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है।
महिला से छेडछाड़: घट्टिया थाना पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। ग्राम नजरपुर निवासी ३५ वर्षीय महिला एक स्कूल के सामने खड़ी हुई थी। ३० अक्टूबर की रात १० बजे के लगभग जुझार पिता भागीरथ बागरी ने बुरी नीयत से महिला का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की एवं जान से मारने की धमकी दी।
घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, प्रकरण दर्ज
