खबरगुरु (नेपाल) 8 सितम्बर। नेपाल में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को राजधानी काठमांडू घाटी सहित कई शहरों में Gen-Z प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान 16 लोगों की मौत हो गई है। 110 से ज्यादा घायल हुए हैं।


भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगाने के सरकार के फैसले के खिलाफ नारेबाजी की। सोमवार को काठमांडू में जेनरेशन जेड पीढ़ी के युवाओं ने सड़कों पर सरकार के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। दर्शन के दौरान लोग काफी उग्र हो गए। देखते ही देखते हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा।

भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे। प्रदर्शनकारियों ने संसद के गेट नंबर 1 और 2 पर कब्जा कर लिया है। इसके बाद संसद भवन, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, पीएम आवास के पास के इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया है। काठमांडू प्रशासन ने तोड़फोड़ करने वाले को देखते ही गोली मारने के आदेश दे दिए हैं। प्रदर्शन के दौरान 16 लोगों की मौत हो गई है। 110 से ज्यादा घायल हुए हैं।


