Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रेडक्रॉस सोसाइटी की प्रदेश शाखा की नवगठित प्रबंध समिति एवं पदाधिकारियों को दिलाई शपथ, बोले नव-निर्वाचित पदाधिकारी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और पारदर्शिता का उच्च स्तर पर करें पालन

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रेडक्रॉस सोसाइटी की प्रदेश शाखा की नवगठित प्रबंध समिति एवं पदाधिकारियों को दिलाई शपथ, बोले नव-निर्वाचित पदाधिकारी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और पारदर्शिता का उच्च स्तर पर करें पालन

खबरगुरु (भोपाल) 30 नवंबर। मध्‍य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रेडक्रॉस कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित पदाधिकारी से कहा कि संगठन के प्रशासनिक कार्यों में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और पारदर्शिता के उच्च मानदंडो का पालन करें। दीन- दुखी, वंचित और पीड़ित मानवता की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है। इस पावन पथ पर चलने का जो सुअवसर मिला है, उसे अपने ज्ञान, कौशल और प्रयासों से रेडक्रॉस संगठन का गौरव बढ़ाए। मानव सेवा की पावन परम्परा में प्रदेश की रेडक्रॉस इकाई के कार्यों के नए आदर्श स्थापित करें। मानव सेवा की समृद्ध परम्परा में प्रदेश की रेडक्रॉस इकाई के कार्य नए आदर्श स्थापित करें। समाज के सबसे ज़रूरतमंद लोगों के जीवन में आशा, राहत और सुरक्षा का आधार बनें। रेडक्रॉस के कार्यों को नई गति, नई दिशा और नए विस्तार के साथ आगे बढ़ाएँ।

राज्यपाल ने पुष्प-गुच्छ भेंटकर आगामी कार्यकाल के लिए दी शुभकामनाएँ

राज्यपाल पटेल शुक्रवार को भोपाल में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की मध्यप्रदेश राज्य शाखा की नवगठित प्रबंध समिति एवं पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नव नियुक्त चेयरमैन डॉ. श्याम सिंह कुमरे, वाईस चेयरमैन मनीष रावल और मानसेवी कोषाध्यक्ष दीपेश मेहता को शपथ दिलाई। सभी को पुष्प-गुच्छ भेंटकर आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दी। राज्यपाल पटेल ने रेडक्रॉस के जिला प्रतिनिधियों को संभागवार शपथ दिलायी।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भोपाल कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने नव निर्वाचित तीनों पदाधिकारियों को सर्टिफ़िकेट प्रदान किया। राजभवन के सांदीपनि सभागार में आयोजित समारोह में आयुक्त लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण डॉ. तरुण राठी भी मौजूद थे।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

2009 से पत्रकारिता में सक्रिय होते हुए वर्तमान में खबरगुरू डॉट कॉम में संपादक की भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। रतलाम प्रेस क्लब में 2022-2024 में उपाध्यक्ष का दायित्व।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!