खबरगुरु (पटना) 9 जुलाई। बिहार चुनाव से पहले हो रहे वोटर वेरिफिकेशन के विरोध में विपक्ष ने बुधवार बिहार बंद बुलाया है। इस विरोध प्रदर्शन में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), कांग्रेस, वाम दल, वीआईपी पार्टी और जन अधिकार पार्टी (पप्पू यादव) सहित महागठबंधन के सभी घटक दल शामिल है। बिहार के अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन हो रहा है. पटना के मनेर में भी सड़क पर उतरकर महागठबंधन के नेताओं ने विरोध जताया। दरभंगा में प्रदर्शनकारियों ने नमो भारत ट्रेन को रोका।
पप्पू यादव पटना के सचिवालय हॉल्ट और अपने समर्थकों के साथ ट्रेन रोककर विरोध प्रदर्शन किया है। चक्का जाम के दौरान आरजेडी कार्यकर्ताओं ने गांधी सेतु पुल को बंद कर दिया है। यह पुल पटना से हाजीपुर, दरभंगा और पुर्णिय जैसे शहरों तक पहुंचने के लिए काफी अहम है। इस पुल के बंद होने से पटना से इन शहरों में जाने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती है।
तेजस्वी यादव ने एक्स पर किया पोस्ट
तेजस्वी यादव ने आज की बंदी को लेकर बुधवार को एक्स पर एक पोस्ट किया है। अपील की है कि बिहार बंद और चक्का जाम में शामिल होइए और लोकतंत्र को बचाइए! गरीबों, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों को वोटर लिस्ट से बाहर करने की चुनाव आयोग और भाजपा की साजिश को हम कामयाब नहीं होने देंगे।
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने महागठबंधन की ओर से बुलाए गए बिहार बंद पर कहा, ‘यह दुखद है और दुर्भाग्यपूर्ण है। चुनाव आयोग अगर जागरूकता फैलाना चाहता है तो यह कौन सा गलत है।


