खबरगुरु (रतलाम) 17 सितम्बर। रतलाम के शूटर हर्षवर्धन सिंह राठौर ने हाल ही में भोपाल में आयोजित हुई भारतीय शूटिंग टीम सिलेक्शन ट्रायल 5 और 6 में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर अर्जित कर यूथ केटेगरी में शीर्ष 30 खिलाड़ियों में स्थान बनाया। हर्षवर्धन ने ये उपलब्धि 10 मीटर राइफल शूटिंग में प्राप्त की है।
एकेडमी के ही 14 वर्षीय खिलाड़ी वैदिक टांक ने भी राष्ट्रीय स्तर पर चयनित
एमर्स शूटिंग एकेडमी,रतलाम के डायरेक्टर एवं एन आई एस प्रमाणित कोच भूपेन्द्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि हर्षवर्धन के अतिरिक्त एकेडमी के ही 14 वर्षीय खिलाड़ी वैदिक टांक ने भी राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर ट्रायल्स में अच्छा प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर एमर्स एकेडमी के अध्यक्ष भारतीय सेना से रिटायर मानद सूबेदार मेजर श्री भारत सिंह सिसोदिया ने खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।


