Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

हृदयविदारक घटना : पीटी के दौरान छात्रा की मौत, साइलेंट अटैक की आशंका

हृदयविदारक घटना : पीटी के दौरान छात्रा की मौत, साइलेंट अटैक की आशंका

खबरगुरु (धार) 06 जनवरी। मध्य प्रदेश के कई जिलों मे बढ़ती ठंड के चलते कई जिलों के स्कूलों मे छुट्टियों की घोषणा की गई है। इसी बीच धार जिले के बदनावर में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। नवोदय विद्यालय में सुबह पीटी करने के दौरान एक 13 वर्षीय छात्रा को सीने में दर्द उठा और बेहोश होकर गिर पड़ी। हॉस्पिटल में जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। साइलेंट अटैक की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, निशा सूर्यवंशी (13) रोज की तरह मंगलवार सुबह अन्य विद्यार्थियों के साथ स्कूल के मैदान में पीटी के लिए पहुंची थी। सुबह सभी छात्र-छात्राएं व्यायाम कर रहे थे इसी दौरान निशा अचानक जमीन पर गिर गई। छात्रा के शरीर में कोई हलचल नहीं दिखाई दी तो शिक्षक तत्काल बच्ची को बदनावर के सिविल अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने चेकअप के बाद निशा को मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत की सही वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। डॉक्टरों का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर बच्ची की मौत का कारण साइलेंट अटैक या कार्डियक अरेस्ट हो सकता है। शव को परिजन के सुपुर्द कर दिया। अचानक हुई मौत से स्कूल प्रशासन और बच्चों में दहशत का माहौल है।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

2009 से पत्रकारिता में सक्रिय होते हुए वर्तमान में खबरगुरू डॉट कॉम में संपादक की भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। रतलाम प्रेस क्लब में 2022-2024 में उपाध्यक्ष का दायित्व।

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!