खबरगुरू (रतलाम) 30 मई। रतलाम पलसोडी के पास दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। शुक्रवार सुबह ट्रैवलर और ट्राले की भिड़ंत हुई है। जिसमें 17 लोग घायल हुए है।

घटना शुक्रवार सुबह की है। रतलाम के दिनदयाल नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पलसोडी से निकल रहें दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ट्रैवलर और ट्राले में भिड़ंत होने से बड़ा हादसा हो गया है। दुर्घटना में 17 लोग घायल हो गए है। घायलों को मेड़िकल कॉलेज उपचार के लिए भिजवाया है। जानकारी के अनुसार वाहन में 2 परिवार के लोग मौजूद थे। घायलों में 1 बच्चा और 5 महिलाएं शामिल है।

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर गिरनार यात्रा से लौट रही थी। श्रद्वालुओं का वाहन आगे चल रहे ट्राले में जा घुसा जिससे गंभीर हादसा हो गया। बताया जा रही है सभी श्रद्वालु मंदसौर के है। हादसे में दो 17 लोग घायल हुए है, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। घायलो कों रतलाम के मेड़िकल कॉलेज भर्ती करवाया गया है। गंभीर घायलों को रेफर किया जा रहा है।