Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल: आमने-सामने भारत और न्यूजीलैंड, दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल: आमने-सामने भारत और न्यूजीलैंड, दुबई में एक भी वनडे नहीं हारा भारत

खबरगुरू (दुबई) 9 मार्च। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा। यहां दोनों टीमें दूसरी बार एक दूसरे का सामना करेंगी। भारत यहां अब तक एक भी वनडे नहीं हारा है। टीम इंडिया की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों लय में चल रही है।

दुबई की पिच बैटर्स के लिए चैलेंजिंग साबित हो रही है। यहां अब तक चैंपियंस ट्रॉफी के 4 मैच हुए। धीमी पिच होने की वजह से 4 में से 1 में मैच में ही 250 प्लस स्कोर बना है। पिच स्लो होने की वजह से ही भारतीय स्पिनर को फाइनल में इसका फायदा मिल सकता है।

दोनों टीमों के बीच अब तक 119 वनडे खेले गए है। इसमें भारत ने 61 और न्यूजीलैंड ने 50 मुकाबले जीते हैं। इसके अलावा, 7 मैचों में परिणाम नहीं निकला है। जबकि एक मैच टाई रहा। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत आखिरी 6 वनडे लगातार जीता है। दोनों टीमें आखिरी बार इसी चैंपियंस ट्रॉफी में भिड़ी थी, जब भारत को 44 रन से जीत मिली थी।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

2009 से पत्रकारिता में सक्रिय होते हुए वर्तमान में खबरगुरू डॉट कॉम में संपादक की भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। रतलाम प्रेस क्लब में 2022-2024 में उपाध्यक्ष का दायित्व।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!