खबरगुरू (रतलाम) 13 मार्च। भाजपा नेता एवं मिसाबंदी स्व. श्री कैलाश जी बरमेचा की धर्मपत्नी एवं भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व कोषाध्यक्ष श्रीमति मनोरमा जी बरमेचा का दुःखद देवलोकगमन 13 मार्च 2025 हो गया। पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की वजह से उपचार चल रहा था। स्वभाव से खुशमिजाज एवं मृदुभाषी श्रीमती मनोरमा बरमेचा जी के निधन से उनके परिचितों, परिजनों में शोक की लहर व्याप्त हो गई। श्रीमती बरमेचा की अंतिम यात्रा सुबह 10:30 बजे निज निवास पत्रकार एवं राजस्व कॉलोनी से प्रारंभ होकर त्रिवेणी मुक्तिधाम तक पहुंची। शहर एवं आसपास के क्षेत्र के नागरिकगण बड़ी संख्या में अंतिम यात्रा में सम्मिलित हुए। त्रिवेणी मुक्तिधाम पर श्रीमती बरमेचा के सुपुत्र दिनेश एवं नीरज ने अपनी माता को मुखाग्नि दी एवं पार्थिव देह को पंच तत्वों में विलीन हो गया।
श्रीमती मनोरमा बरमेचा की अंतिम यात्रा एवं मुक्तिधाम पर ही श्रद्धांजलि सभा में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोहर पोरवाल, कांग्रेस नेता मयंक जाट, अशोक जैन लाला, अशोक चौटाला, जिला औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष जय छजलानी, सुशील मूणत, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति निमिष व्यास, भाजपा जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, मणिलाल जैन, चंदन गुरु पिरोदिया, सराफा व्यवसायी सौरभ छाजेड़, कीर्ति बड़जात्या, सुरेंद्र गोरेचा, चिकित्सा जगत से डॉ अभि मेहरा, डॉ विशाल गनवानी, डॉ संजय दुबे, गायत्री परिवार के विवेक चौधरी, पत्रकार प्रेस क्लब सचिव यश बंटी शर्मा, प्रेस क्लब उपाध्यक्ष अमित निगम, प्रेस क्लब कोषाध्यक्ष राजू केलवा, भेरू टांक, राकेश पोरवाल, सौरभ कोठारी, विवेक बाफना, नवीन टॉक, तुषार कोठारी, नीरज शुक्ला, , शैलेन्द्र मोंटी, दीपक डोशी,राकेश नाहर, प्रतिक मजावदिया,अरुण त्रिपाठी ,प्रियेश कोठारी, चंद्रशेखर सोलंकी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।