खबरगुरु (भोपाल) 6 अक्टूबर। घरेलू एलपीजी सिलेंडर एक बार फिर महंगा हो गया है। करीब 15 रुपए प्रति सिलेंडर के रेट बढ़े हैं। भोपाल में एक सिलेंडर की कीमत 905 रुपए होग गई है जो कीमत बढ़ने से पहले 890 रुपए मे मिलता था। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली और मुंबई में नॉन-सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 899.50 रुपये हो गई है। इससे पहले एक अक्टूबर को केवल 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडरों के दाम बढ़ाए गए थे।
एमपी में है दिल्ली-मुंबई से महंगा सिलेंडर
सिलेंडर के रेट बढ़ने से त्योहारों के साथ शादियों पर असर पड़ेगा। 10 महीने में ही सिलेंडर 205 रुपए तक महंगा हुआ है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि इस बार एलपीजी सिलेंडर का दाम 1000 रुपये के पार चला जाएगा। [/box]
गैर सबसिडी सिलेंडर के दाम
पहले | अब | |
दिल्ली | 884 | 899 |
कोलकाता | 911 | 926 |
मुंबई | 884 | 899 |
चेन्नई | 900 | 915 |
भोपाल | 890 | 905 |
कांग्रेस इस मूल्यवृद्धि पर चुप नही बैठेगी- कमलनाथ
महंगाई को लेकर कांग्रेस भी हल्ला बोल सकती हैं। कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा है की कांग्रेस इस मूल्यवृद्धि पर चुप नही बैठेगी , करो में कमी कर जनता को राहत देने की माँग ,इस मूल्यवृद्धि के विरोध व बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी। पूरे प्रदेश में कांग्रेस की ज़िला इकाइयों को विरोध प्रदर्शन करने के निर्देश।