खबरगुरु (मुंबई) 28 जनवरी। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का प्लेन बुधवार सुबह एक्सीडेंट का शिकार हो गया है। हादसे में अजित पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर समेत 5 लोगों की जान गई है। अजित पवार जिला परिषद चुनावों को लेकर आज (बुधवार) बारामती आ रहे थे।
मुंबई से बारामती जा रहा चार्टर प्लेन बारामती में सुबह 8.50 बजे क्रैश लैंड हुआ। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने घटना को लेकर बताया कि बारामती क्रैश लैंडिंग में उपमुख्यमंत्री अजित पवार, 2 और लोगों (1 पीएसओ और 1 अटेंडेंट) और 2 क्रू (PIC+FO) सदस्यों के साथ विमान में सवार थे। विमान में सवार कोई भी व्यक्ति इस दुर्घटना में जीवित नहीं बचा है।


