खबरगुरू (नई दिल्ली) 27 दिसंबर। पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार की रात दिल्ली के AIIMS हॉस्पिटल में निधन हो गया। मनमोहन सिंह के निधन के बाद केंद्र सरकार ने शुक्रवार के सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। मनमोहन सिंह, 2004 में देश के 14वें प्रधानमंत्री बने।
डॉ मनमोहन सिंह अक्टूबर 1991 में पहली बार संसद के उच्च सदन के सदस्य बने थे. इसी दौरान वह 1991-96 तक पूर्व पीएम नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री रहे। यही नहीं, उन्होंने 91 वर्ष की उम्र में 3 अप्रैल 2024 को राज्यसभा से रिटायरमेंट ले लिया। अपने राजनीतिक सफर में वह 2004 से 2014 के बीच 10 साल तक देश के प्रधानमंत्री रहे। वित्त मंत्री रहते हुए डॉ. मनमोहन सिंह ने 1991 में देश की आर्थिक और औद्योगिक नीतियों की घोषणा करते हुए आर्थिक सुधारों की शुरुआत की।