खबरगुरू (इंदौर / महू) 10 मार्च। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू मे भारत की जीत के जश्न का माहौल अचानक से हिंसा में बदल गया। यहां चैंपियंस ट्रॉफी की जीतने के बाद जश्न के लिए कुछ लोगों जुलूस निकाला। जुलूस निकाल रहे लोगों के एक समूह पर कथित तौर पर दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया। लोगों ने दुकान और वाहन जला दिए। पेट्रोल बम फेंके। पुलिस को स्थिति संभालने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।
घटना रविवार रात तकरीबन 10 बजे की है। भारत की जीत के बाद कई लोग बाइक पर सवार होकर जुलूस निकाल रहे थे। इसमें शामिल लोग जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे। इसी दौरान जामा मस्जिद के पास आतिशबाजी को लेकर दो पक्षो में विवाद हो गया। लोगों के एक बड़े समूह ने उन पर पथराव करना शुरू कर दिया, जिससे अराजकता फैल गई और पीछे चल रहे पांच-छह लोगों को दूसरे पक्ष के लोगों ने रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। उन्हें अपनी कई मोटरसाइकिल छोड़कर भागने के लिए मजबूर होना पड़ा। इसके बाद कुछ लोगों ने वहां छोड़ी गईं कई मोटरसाइकिल में आग लगा दी। देखते ही देखते मामला बिगड़ गया।
बतख मोहल्ले में एक दुकान को आग के हवाले किया। मार्केट चौक में दो दुकानों के बाहर आग लगाई। बवाल बढ़ने पर आसपास के चार थानों के पुलिस बल को महू बुलाया गया। तनाव बढ़ने के बाद पुलिस को स्थिति संभालने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा। साथ ही आंसूगैस के गोले छोड़ने पड़े। हिंसा को रोकने और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए करीब 300 से ज्यादा बल तैनात किया।
कलेक्टर आशीष सिंह और DIG निमिष अग्रवाल रात करीब डेढ़ बजे महू में पैदल घूमकर स्थिति का जायजा लिया।