खबरगुरू (नई दिल्ली) 2 जुलाई। उत्तर प्रदेश के हाथरस में बड़ा हादसा हुआ है। हाथरस के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव फुलरई में आयोजित भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ के कारण बड़ा हादसा हुआ है। भगदड़ में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। 150 से अधिक घायल हैं। हादसे के बाद अस्पताल के बाहर शव जमीन पर बिखरे पड़े हैं। घटनास्थल एटा सिकंदराराऊ के बॉर्डर पर है। घायलों को बस-टैंपो में लादकर जिला अस्पताल लाया गया है।
हाथरस जिले के मुगलगढ़ी गांव में एक धार्मिक आयोजन चल रहा था, तभी भगदड़ मच गई। भगदड़ में से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। 150 से अधिक घायल हैं। CM योगी ने मुख्य सचिव मनोज सिंह और DGP प्रशांत कुमार को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया। घटना की जांच के लिए ADG आगरा और अलीगढ़ कमिश्नर की टीम बनाई की गई है।
डीएम हाथरस आशीष पटेल ने कहा कि अत्यधिक उमस के कारण ये हादसा हुआ है। सभी घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है।. डॉक्टरों के अनुसार 50-60 के आसपास लोगों की मौत हुई है।. इसमें बाकि व्यवस्था उनके ही द्वारा की जानी थी। एक उच्च स्तरीय जांच कमिटी गठित की गई है।
राष्ट्रपति ने जताया दुख
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हुई दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों सहित अनेक श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार हृदय विदारक है। मैं अपने परिवारजनों को खोने वाले लोगों के प्रति गहन शोक संवेदना व्यक्त करती हूं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने घटना पर जताया दुख
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने अपने एक एक्स पोस्ट में कहा, “उत्तर प्रदेश के हाथरस के सत्संग में भगदड़ मच जाने से कई श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर बेहद पीड़ादायक है। हादसे के दृश्य अत्यंत हृदयविदारक हैं. शोकाकुल परिवारों के प्रति हम गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।