खबरगुरू (भोपाल) 10 मार्च। मध्यप्रदेश में विधानसभा के बजट सत्र के पहले ही दिन कांग्रेस की किसान विंग विधानसभा का घेराव कर रही है। इसी बीच प्रदर्शन से पहले ही कांग्रेस का मंच टूट गया। जिसमें मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान सहित सात से ज्यादा कांग्रेसी नेता घायल हुए हैं। मौजूद पुलिसकर्मियों ने घायलों को एम्बुलेंस में बैठाकर अस्पताल भेजा।
मंच टूटने के बाद किसान कांग्रेस का प्रदर्शन शुरू हो गया है। प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग पर चढ़ गए हैं। पुलिस के रोकने पर भी वे नहीं रुक रहे हैं। पुलिस लगातार वाटर कैनन बल के प्रयोग से इनको पीछे हटाने की कोशिश कर रही है।