Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

कंप्यूटर डिप्लोमा धारकों के लिए खुशखबरी, एमपी पुलिस ने ASI और हेड कांस्टेबल कंप्यूटर के पदों पर निकाली वैकेंसी, भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी पढ़ें

कंप्यूटर डिप्लोमा धारकों के लिए खुशखबरी, एमपी पुलिस ने ASI और हेड कांस्टेबल कंप्यूटर के पदों पर निकाली वैकेंसी, भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी पढ़ें

खबरगुरू (भोपाल) 4 फरवरी। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने प्रदेश के युवाओं के लिए पुलिस विभाग में शामिल होने का एक और सुनहरा अवसर प्रदान किया है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने एमपी पुलिस एएसआई (कंप्यूटर) और हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कुल 89 पदों के लिए आवेदन 5 फरवरी से 19 फरवरी तक होंगे। एमपी पुलिस में कुल 89 वैकेंसी है। इसमें एएसआई कंप्यूटर की 14 और हेड कांस्टेबल कंप्यूटर की 75 वैकेंसी है। ये सभी पद तकनीकी श्रेणी के हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथी 5 फरवरी 2026 है एवं आवेदन की अंतिम तिथि 19 फरवरी 2026 घोषित की गई है। उम्मीदवार विस्तृत नियमावली और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जानकारी देख सकते है और आवेदन कर सकते है।

शैक्षणिक योग्यता

हेड कांस्टेबल (कंप्यूटर)- उम्मीदवारों को 12वीं (PCM) पास होना चाहिए। साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर डिप्लोमा होना आवश्यक है। एएसआई (कंप्यूटर)- उम्मीदवारों को कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग या संबंधित विषय में डिग्री या डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 33 वर्ष (गणना 19 फरवरी 2026 के आधार पर)। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 500 रुपये
  • एससी/एसटी/ महिला (मध्यप्रदेश निवासी): 250 रुपये
  • दिव्यांग (PH/PWD): आवेदन शुल्क से छूट

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के बाद होगा।
Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

2009 से पत्रकारिता में सक्रिय होते हुए वर्तमान में खबरगुरू डॉट कॉम में संपादक की भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। रतलाम प्रेस क्लब में 2022-2024 में उपाध्यक्ष का दायित्व।

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!