Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

एमपी राइज कॉन्क्लेव 2025: खुलेंगे प्रगति के नए द्वार, 30,402 करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव, 35 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार, झील रेन वियर रतलाम में करेगी 180 करोड़ का निवेश, 4 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

एमपी राइज कॉन्क्लेव 2025: खुलेंगे प्रगति के नए द्वार, 30,402 करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव, 35 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार, झील रेन वियर रतलाम में करेगी 180 करोड़ का निवेश, 4 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

खबरगुरू (रतलाम) 27 जून। 8वीं रीजनल राइज इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव रतलाम में हुई। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि रतलाम की राइज कॉन्क्लेव में 30402 करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिससे 35 हजार 520 रोजगार का सृजन होगा। सीएम डॉ. मोहन यादव ने 21 जिलों में ₹1670 करोड़ से अधिक निवेश की 47 औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा रतलाम की सेव, सोना और साड़ी के बाद अब रतलाम इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव से जाना जाएगा। रतलाम में अंतर्राराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर आयोजित रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट (राईस) कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, मंदसौर के सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक दिलीप सिंह परिहार, विधायक चिंतामन मालवीय, मथुरालाल डामोर, डॉ. राजेन्द्र पाण्डे, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, सहित बड़ी संख्या में उद्योगपति, निवेशक एवं हितग्राही मौजूद थे।

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप के प्रयासों से प्रदेश स्तरीय कॉन्क्लेव रतलाम में आयोजित हुआ। कॉन्क्लेव में करोड़ों रुपए की घोषणाएं एवं हजारों रोजगार मिलने की संभावना बनी है। MSME मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि कौशल विकास के साथ में रोजगार की आवश्यकता है। इन विचारों को हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने समझा और उन्होंने कहा कि हमें सिर्फ उद्योगों के कॉन्क्लेव नहीं करना चाहिए हमें साथ में स्किल डेवलपमेंट और युवाओं को आगे उनके रोजगार के अवसर बने ऐसा काम करना चाहिए। यह कॉन्क्लेव उसी का एक रूप है जिसकी शुरुआत हम रतलाम से कर रहे है। यह समावेशी कार्यक्रम पूरे देश के लिए एक दिशा दर्शक बनेगा।

संबोधित करते सीएम डॉ. मोहन यादव
संबोधित करते MSME मंत्री चेतन्य काश्यप

शुक्रवार को शहर के नेहरू स्टेडियम में रीजनल इंडस्ट्रीज, स्किल एंड एंप्लॉयमेंट (राइज) कॉन्क्लेव 2025 का आयोजन हुआ। कॉन्क्लेव में रतलाम सहित प्रदेश के औद्योगिक, आर्थिक और सामाजिक विकास को नये आयाम देने के लिए करोड़ों रुपयों की सौगाते दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रतलाम की राइज कॉन्क्लेव में 30402 करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिससे 35 हजार 520 रोजगार का सृजन होगा। देशभर के 3500 से अधिक उद्योगपति और निवेशक शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने 6000 करोड़ रूपए से अधिक निवेश करने और 17600 से अधिक रोजगार प्रदान करने वाली 35 वृहद औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटन पत्र भी प्रदान किए। साथ ही 2012 करोड़ रूपए से अधिक लागत की 94 औद्योगिक इकाइयों और क्लस्टर्स का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।

झील रेन वियर रतलाम में करेगी 180 करोड़ का निवेश

रेनकोट व ठंड के कपड़ों का प्रतिष्ठित ब्रांड झील रेन वियर रतलाम में 180 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। झील कंपनी के प्रबंध निदेशक दीनबंधु त्रिवेदी ने बताया कि रतलाम में निवेश करेंगे जिससे रतलाम में 4 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। झील कंपनी के राजस्थान की यूनिट में बड़ी संख्या में महिलाओं को रोजगार मिला है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की प्रमुख घोषणाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत ग्रीन एनर्जी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पूर्व स्थापित एमएसएमई इकाइयों द्वारा यदि केवल नवकरणीय संयंत्र की स्थापना के लिये पृथक से निवेश किया जाता है तो इन इकाइयों को भी नवकरणीय ऊर्जा संयंत्र में किये गये निवेश पर उद्योग विकास अनुदान की सहायता दी जायेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रतलाम में मेगा इन्वेस्टमेंट रीजन से लगे लगी 6 ग्राम बिबड़ौद, पलसोड़ी, रामपुरिया, सरवनीखुर्द, जामथुन एवं जुलवानिया क्षेत्र एवं आबादी में स्थानीय निवासियों की सुविधा के लिये मार्ग निर्माण, सामुदायिक भवन एवं आवश्यक अधोसंरचना विकास के लिये प्रति ग्राम पंचायत 50 लाख की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने निवेश क्षेत्र इण्डस्ट्रीयल पार्क एवं रतलाम क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों की सुविधा के लिये नवीन क्षेत्र में 220 केवी विद्युत लाईन की व्यवस्था करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि रतलाम के पोलो ग्राउंड में अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर हॉकी का एस्ट्रो टर्फ बनाया जायेगा। साथ ही रतलाम में बड़ी हवाई पट्टी का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि कालिका माता परिसर के विकास के लिये सैटेलाइट टाउन बनाया जायेगा।

4 लाख से अधिक हितग्राहियों को मिला 3861 करोड़ रूपए का ऋण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड एम्प्लॉयमेंट (राईस) कॉन्क्लेव में प्रदेश के 4 लाख से अधिक हितग्राहियों को स्व-रोजगार के लिए 3861 करोड़ रूपए की ऋण राशि सिंगल क्लिक के जरिए उनके खातों में हस्तांतरित की। मुख्यमंत्री ने 6000 करोड़ रूपए से अधिक निवेश करने और 17600 से अधिक रोजगार प्रदान करने वाली 35 वृहद औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटन पत्र भी प्रदान किए। साथ ही 2012 करोड़ रूपए से अधिक लागत की 94 औद्योगिक इकाइयों और क्लस्टर्स का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के जरिए ही 288 एमएसएमई इकाइयों को 270 करोड़ रूपए की प्रोत्साहन राशि और 140 वृहद औद्योगिक इकाइयों को 425 करोड़ रूपए की वित्तीय सहायता राशि हस्तांतरित की। मुख्यमंत्री ने 538 एमएसएमई इकाइयों को भू-खंड आवंटन पत्र भी प्रदान किए।

सरकार व्यापार-व्यवसाय के लिए अपनी नीतियों के बल पर ठोस कार्य कर रह – मुख्यमंत्री डॉ. यादव 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश में हर महीने इन्वेस्टर समिट उद्योग और रोजगार को बढ़ाने के लिए कई कार्यक्रम हो रहे हैं। राज्य सरकार प्रदेश और देश के अलग-अलग शहरों में निवेशकों के लिए रोड शो और अन्य कार्यक्रम आयोजित कर रही है। सरकार व्यापार-व्यवसाय के लिए अपनी नीतियों के बल पर ठोस कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि रतलाम के महालक्ष्मी मंदिर में दीवाली पर हर व्यापारी लाखों की संपत्ति रखते हैं आज यहां भी निवेश की बारिश हो गई। अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के अवसर पर उद्यमियों और अधिकारियों का अभिनंदन है। बदलते दौर में प्रदेश को प्रधानमंत्री श्री मोदी के द्वारा अनेक सौगातें मिल रही हैं। रतलाम की कनेक्टिविटी अन्य राज्यों के साथ बेहतर है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस के माध्यम से यहां से 6 घंटे में दिल्ली और 6 घंटे में मुंबई पहुंच सकते हैं। आगामी वर्षों में व्यापारियों को माल परिवहन के लिए एयर कार्गों सेवा प्रदान करेंगे। गुड्स को हवाई मार्ग से बाहर भेजेंगे। महाराष्ट्र सरकार से पोर्ट पर मध्यप्रदेश के व्यापारियों के लिए सुविधाएं शुरू करने के लिए चर्चा की है। सरकार के लिए छोटे से छोटा निवेशक अहम है। दुनिया हमारी अर्थव्यवस्था को देखकर दंग है। आपके कारखानों से कई लोगों के घरों का चूल्हा जलता है। फैक्ट्रियां भगवान के मंदिर की तरह है।

एमएसएमई विभाग एवं वॉलमार्ट कम्पनी के बीच हुआ समझौता ज्ञापन (एमओयू) का आदान-प्रदान

कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में एमएसएमई विभाग एवं वॉलमार्ट कम्पनी के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) का आदान-प्रदान भी हुआ। इस एमओयू के बाद अब छोटे उद्यमियों को अपने उत्पादों के लिए बेहतर मार्केट कनेक्टिविटी मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एमएसएमई विभाग द्वारा प्राकशित सफल उद्यमी-समृद्ध प्रदेश पुस्तिका, (कौशल विकास विभाग) आईटीआई एंड इंडस्ट्री कनेक्ट पत्रिका एवं युवा संगम ब्रोशर  का विमोचन भी किया।

सीएम ने प्रमुख उद्योगपतियों से की वन-टू-वन चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से देश के 15 प्रमुख उद्योगपतियों ने वन-टू-वन चर्चा कर निवेश प्रस्ताव दिये और मध्यप्रदेश में उद्योग लगाने की इच्छा व्यक्त की। उद्योगपतियों ने निवेश क्षेत्र और विभिन्न औद्योगिक सुविधाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने निवेशकों को प्रदेश में बेहतर निवेश अनुकूल माहौल उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने एमडी शक्ति पंप्स दिनेश पाटीदार, जैक्शन ग्रुप के एमडी संदीप गुप्ता, ओरियाना पॉवर के कार्यकारी उपाध्यक्ष ओमकार पांडे, एसआरएफ के निदेशक प्रशांत मेहरा और बीबा फैशन के एमड सिद्धार्थ बिन्द्रा आदि से प्रमुख रूप से चर्चा की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी अनेक सौगातें

o   4.15 लाख से अधिक हितग्राहियों को 3861 करोड़ रुपये का ऋण वितरण।

o   140 औद्योगिक इकाइयों को 425 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता।

o   एमएसएमई की 880 औद्योगिक इकाइयों को 269 करोड़ रूपये की वित्तीय सहायता।

o   एमएसएमई विभाग अंतर्गत 329 हेक्टेयर के 242 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले 16 नवीन औद्योगिक क्षेत्रों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण।

o   एमएसएमई विभाग अंतर्गत 73.43 हेक्टेयर के 104 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले 10 राज्य क्लस्टर एवं अलीराजपुर सीएफसी का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण।

o   एमएसएमई विभाग अंतर्गत निवाड़ी, आगर-मालवा, रायसेन के नवीन डीटीआईसी कार्यालयों का लोकार्पण।

o   एमपीआईडीसी अंतर्गत 80.26 हेक्टेयर के 26 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले नवीन औद्योगिक क्षेत्र सेमरी कांकड़ जिला मंदसौर का भूमि-पूजन।

o   रतलाम जिले में लोक निर्माण विभाग 222 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन।

o   263 आकांक्षी युवाओं को रोजगार ऑफर लेटर का वितरण।

o   एमएसएमई विभाग द्वारा नवीन नियम-2025 लागू होने के पश्चात ऑनलाइन पारदर्शी हुआ। 250 करोड़ से अधिक का निवेश।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

2009 से पत्रकारिता में सक्रिय होते हुए वर्तमान में खबरगुरू डॉट कॉम में संपादक की भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। रतलाम प्रेस क्लब में 2022-2024 में उपाध्यक्ष का दायित्व।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!