Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

MP: शादी के दिन पुलिस कस्टडी में दूल्हे की संदिग्ध मौत, दुल्हन ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल किया आत्‍मदाह का प्रयास

MP: शादी के दिन पुलिस कस्टडी में दूल्हे की संदिग्ध मौत, दुल्हन ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल किया आत्‍मदाह का प्रयास

खबरगुरू (गुना) 15 जुलाई। मध्य प्रदेश के गुना जिले में पुलिस हिरासत में युवक की मौत का मामला प्रकाश में आया है। यहां शादी के दिन दूल्हे को पुलिस उठा ले गई और बाद में उसकी मौत हो गई। दूल्हे की मौत की खबर सुनते ही दुल्हन ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। रविवार को ही युवक की बारात आनी थी, लेकिन दुल्हें की मौत से खुशि‍यां मातम में बदल गईं।

आग को बुझाते पुलिसकर्मी

सूत्रों के अनुसार लूट की वारदात के सिलसिले में पुलिस ने शनिवार शाम को देवा पुत्र राधेश्याम पारदी उम्र करीब 21 साल निवासी छोटी कनारी को उठाया था। रविवार की रात देवा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की मौत की खबर सुनकर रविवार देर रात समाज के लोग जिला अस्पताल में जमा हो गए। दूल्हे की मौत की खबर सुनते ही अस्पताल में दुल्हन ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। इसी बीच पुलिस ने उसे पकड़ा और अस्पताल चौकी में बैठा लिया। थोड़ी देर बाद चाची सूरज बाई ने भी अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। वह झुलस गई। परिजनों का आरोप है कि देवा व गंगू को झूठा फंसाया जा रहा है। उन्‍हें न्याय चाहिए।

सूरज बाई (देवा की चाची)

एसपी संजीव कुमार सिन्हा के अनुसार मृतक पर कई संगीन अपराध है। पुलिस अभिरक्षा में मौत की बात गलत है। उक्त मामले की जांच करा रहे हैं।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!