खबरगुरू (इंदौर) 3 नवंबर। राऊ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी और विधायक जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी व तीन साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नाना के साथ तीन साथियों को भी पकड़ा गया है। पटवारी के भाई खुद ही राजेंद्र नगर थाना पहुंचे थे। छह साल पहले हुए किसान आंदोलन में नाना पटवारी व साथ में गिरफ्तार तीन साथियों पर प्रकरण दर्ज हुआ था। मामले में स्थायी वारंट जारी हो गया था। पुलिस वारंट की तामीली में लगी थी। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के प्रत्याशी के भाई का जेल जाना आने वाले विधानसभा चुनाव में उनके लिए बड़ी मुश्किल पैदा कर सकता है।
किसान आंदोलन के समय दो कातिलाना हमले की वारदात की थी। तभी से ये फरार थे। इनके खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया गया था। पूरे मामले में जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी उनका दोस्त सचिन अशोक और जितेंद्र को गुरुवार श्याम राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां न्यायालय द्वारा सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।


